inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद : मैनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 32 नग हीरे की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

गिरीश गुप्ता गरियाबंद/मैनपुर: पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश कुमार पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने की दिशा निर्देश प्राप्त होने पर आज दिनांक 07.08.2021 दिन शनिवार के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम झरिया बाहर उखरू पारा पुलिया के पास देवभोग मुख्य मार्ग में एक पल्सर काले रंग का मोटर साइकिल सीजी 23 जे 9655 में दो व्यक्ति झरिया के पास खड़ा है।

अपने पास अवैध रूप से कीमती पत्थर हीरा खनिज पदार्थ को चोरी कर बेचने के फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ झरिया बहारा पुल पर मोटरसाइकिल सीजी 23 जे 9655 के पास दो व्यक्ति खड़े थे जो पुलिस को देख कर भागने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़े वह पूछताछ किए पूछताछ करने पर अपना नाम सीताराम ध्रुव पिता नन्हे ध्रुव उम्र 34 साल ग्राम कोयबा थाना इन दा गांव जिला गरियाबंद दूसरा व्यक्ति मनबोध नेताम सीता श्यामलाल नेताम उम्र 35 साल ग्राम पायली खंड थाना पायली खंड जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर सीताराम ध्रुव के जींस पैंट के दाहिने जेब से एक कागज की पुड़िया में लिपटा हुआ हीरा कीमती पत्थर 15 नग एवं मनबोध नेताम के जींस पैंट के जेब से एक कागज की पुड़िया में लिपटा हुआ हीरा कीमती पत्थर 17 नग कुल 32 नग हीरा जैसे कीमती खनिज पदार्थ कीमत लगभग ₹5.10.000 रुपए का होना पाया गया मोटरसाइकिल सीजी 23 जे 9655 को अपना होना बताने पर धारा 91 के तहत वह कागज प्रस्तुत नहीं होना बताया आरोपी कृत्य धारा 379 .34 भादवि 4(21) माइनिंग एक्ट का घटित कर ना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 53/ 2021 माइनिंग एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण जमानती होने से 15 दिवस के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया


उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर सहयोगी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम प्रधान आरक्षक विनोद नरेटी अंगद राव दीप्त नाथ प्रधान चूड़ामणि देवता यादराम ध्रुव सुशील पाठक जयप्रकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button