inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – सरकारी मदिरा दुकान में प्रिंट रेट में से ज्यादा में बिक रही है शराब आबकारी विभाग बना मूकदर्शक

गिरिश गुप्ता – अमलीपदर:- छत्तीसगढ़ में शराबबंदी तो नहीं हुई लेकिन शराब दुकान में मंदिरा प्रेमियों की जेब जरूर काटी जा रही है। दरअसल गरियाबंद जिले के अमलीपदर में स्थित सरकारी शराब दुकान में तय रेट से अधिक दर पर शराब बिक रहा है। जिससे शराब प्रेमी काफी आक्रोशित है। लेकिन इस पर अंकुश लगाने कोई लगाम नहीं कसी जा रही है।

शासकीय शराब दुकानों पर ही एमआरपी से अधिक दाम पर शराब की बिक्री की जा रही है। इससे मदिरा प्रेमियों में नाराजगी है। जिले के अमलीपदर में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में ग्राहकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। लंबे समय से दुकान की शिकायत देखने को मिल रही है कि शराब दुकान में ग्राहकों से एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचा जा रहा है। शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि शराब अधिक मूल्य पर बेची

जा रही है। प्रिंट रेट से किसी से 20 तो किसी 30 रुपये तक अधिक दाम पर बेचा जा रहा है गोवा नामक शराब की शीशी पर 120 रुपये प्रिंट है लेकिन 130 रुपये में वंही बियर बोतल पर 200 प्रिंट है लेकिन 220 से 240 बिक रही है, इसके अलावा महंगे शराब पर 50 रुपये ज्यादा लिया जारहा है। ऐसे ही कई शराब को अधिक रेट पर बेच रहे है । मदिरा प्रेमियों ने बताया कि

दुकान के सामने जिस से मदिरा प्रेमी ठगे जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसकी आबकारी विभाग से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। बता दें कि इससे पहले कई जिलों में अधिक रेट पर शराब बेचे जाने को लेकर आबकारी विभाग अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। लेकिन अब शराब दुकान में बैठे कर्मचारियों को अधिकारियों से तनिक भर भी डर नहीं है। यही

वजह है कि धड़ल्ले से अधिक रेट पर शराब बेची जा रही है। इस संबंध में एक मदिरा प्रेमी शंकर सोनवानी ने बताया कि अंग्रेजी शराब पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा अधिक रेट में शराब बेचा जाता है व ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

‘इस संबंध में आबकारी अधिकारी दरसराम सोनी बात की गई तो उन्होंने कहा की मै जानकारी लेता हूं।”

Related Articles

Back to top button