inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – जंगल में कीमती पेड़ों की अंधाधुंध अवैध कटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – गोपनीय सूचना के आधार पर परिक्षेत्र अधिकारी इंदा गांव( ध्रुवागुड़ी) बफर चंद्रबली ध्रुव उपवन क्षेत्रपाल की अगुवाई में परिक्षेत्र इंदागांव (धुर्वागुड़ी) बफर के अधिकारी कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों की टीम गठित कर बुदघेलटप्पा बीट कक्ष क्रमांक 1225 में सागड़ा के दो आरोपियों के द्वारा अवैध रूप से राष्ट्रीय कृत मिश्रित प्रजाति के वृक्षों की कटाई सफाई करते हुए टीम को द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपियों को पूछताछ हेतु वन परिसर ध्रुवा गुड़ी मुख्यालय में लाया गया पूछताछ के दौरान आरोपी देवनाथ व सीताराम जाति रावत उम्र 57 वर्ष सुरजो व पूरन जाति रावत उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम सागड़ा पोस्ट धुरवागुड़ी थाना इंदा गांव तहसील मैनपुर जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के द्वारा अपना अपराध कबूल करने के उपरांत उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिक अपराध पी ओ आर प्रकरण क्रमांक 171/ 22 दिनांक 06.01. 2022 दर्ज कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 31, 38,(k) 39, 51 तथा माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी देवों की स्वीकृति उपरांत लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1)A तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी देवभोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं आरोपियों की रिमांड पर उप जेल गरियाबंद में दाखिला कराया गया है

उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी इंदा गांव ध्रुवा गुड़ी बफर चंद्रबली ध्रुव उपवन क्षेत्रपाल हेम सिंह ठाकुर सहायक परीक्षेत्र अधिकारी इंदागाव डोमार कश्यप वनरक्षक फलेस्वर दीवान वनरक्षक, ऋषि कुमार ध्रुव, भूपेंद्र भेड़िया, रिजर गोंड वन चौकीदार एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button