
गिरीश गुप्ता गरियाबंद – गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर से तीन किलोमीटर दूर एफसीआई गोदाम के सामने नेशनल हाईवे 130c में चार ग्राम पंचायतों के सैकड़ों किसान नवीन धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिऐ है और जमकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं चक्काजाम पिछले दो घंटा से जारी है।

नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी काफिला लग गई है यात्री बसों व निजी वाहनों में आने जाने वाले छोटे छोटे बच्चाें के साथ सैकडो यात्री जंगल में फंसे हुए हैं चाय पानी के लिए तरस गए हैं बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं तहसील कृष्णमूर्ति दीवान,थाना प्रभारी वेदमती दरियो, एएसआई हिमांचल ध्रुव,दिलीप सिन्हा लगातार किसानों को समझा रहे हैं।

ग्राम पंचायत गोपालपुर के सरपंच खेलन दीवान, ग्राम पंचायत दबनई के सरपंच घनश्याम नागेश, किसान नेता चैनसिह नेताम,बलीराम नेताम आदि लोगों ने कहा जब तक नवीन धान केन्द्र नही खोला जाऐगा चक्काजाम जारी रहेगा।




