
गिरीश गुप्ता गरियाबंद/मैनपुर। आज कृषि विभाग के सहायकसंचालक नरसिंह ध्रुव के नेतृत्व में कृषि विभाग ने टीम बनाकर अवैध खाद बीज दुकानों पर छापा मारी की कार्यवाही किया गया उस दौरान ग्राम इंदा गांव व कोरबा के दो व्यापारियों के दुकानों को सील किया गया जहां पर अवैध रूप से खाद व बीज पाया गया इस कार्यवाही की सूचना पूरे जिले में आग की तरह फ़ैल गई जिससे सभी अवैध तरीके से खाद बीज बेचने वालों में भी हड़कंप मच गई और सभी अपनी-अपनी दुकानों की शटर गिराकर ताला बंद कर दिए इस छापे मार कार्रवाई में जो लाइसेंसी दुकानें थी उनके भी शटर बंद पाए गए जोकि संदेह को पैदा करती है इस कार्रवाई में मैनपुर देवभोग ब्लॉक के अवैध कारोबारियों में हड़कंप सी मच गई सभी अपनी अपनी दुकानें बंद कर दिए जो लाइसेंस धारी हैं उनकी भी दुकानें बंद पाई गई छापे मार करवाई में मौके पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रामजी साहू भावेश शांडिल्य जागेश्वर नाग नंदलाल देव पीएस ठाकुर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे
कृषि विभाग के सहायक संचालक नर सिंह ध्रुव ने क्या कहा
आगे भी इसी तरह कार्यवाही होती रहेगी और जो लाइसेंसी दुकानें बंद पाई गई उनके भी गोदामों की और स्टॉक पंजीयन रजिस्टर की जांच की जाएगी




