छत्तीसगढ़
चारभांठा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार… |

धमतरी । छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान शनिवार को होने वाले है, मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी लगभग पूर्ण हो गई है विधानसभा चुनाव के 48 घंटे पूर्व धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के चारभांठा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है
read more- CG NEWS : खून से लथपथ मिली कांग्रेस कार्यकर्ता की लाश, जांच में जुटी पुलिस
और मतदान केन्द्र में ताला जड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों की मांग है कि चारभांठा गांव में स्थित रेत खदान को तत्काल निरस्त कर दिया जाय।
ग्रामीणों ने कहा कि हमने इसकी शिकायत कई बार खनिज के बड़े अधिकारियों से की है लेकिन वे कोई कार्यवाही नही करते हैं । रेत खदानों के कारण भारी भरकम वाहन यहां से गुजरते है जिससे रोड खराब हो गई है।



