
गिरीश गुप्ता गरियाबंद – मैनपुर थाना मैंनपुर के अप. क्र.01/2021 धारा 420,467,468,471,34 भादवि 120(बी) भादवि के आरोपी01. महेंन्द्र साहू पिता लोकनाथ साहू उम्र 47 वर्ष 02. दिलीप साहू पिता लोकनाथ साहू उम्र 45वर्ष दोनो निवासी हरदीभाठा को दिनाक 02/08/2021 को मान. सीजेएम न्यायालय गरियाबंद मे समर्पण किये जिन्हे मान.से आरोपी की गरिफ्तारी की अनुमति लेकर ,घटना के संबंध मे पूछताछ करने पुलिस रिमाण्ड लिया गया।दोनो आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी महेन्द्र साहू द्वारा ग्राम छिन्दौला में शास. भूमि ख.न.139 रकबा 3.89 हे.का ऋण पुस्तिका बनवाकर ग्रामीण बैंक से केसीसी लोन लेना ,व दिलीप साहू द्वारा अपने भाई महेन्द्र साहू , भाभी संध्या साहू व भूमिका साहू के नाम से ग्राम छोटे गोबरा में क्रमश ख.न.271/1 रकबा 3.90 हे. व 271/2 रकबा 3.89 हे.रिश्तेदारो के नाम से जानकारी होना बताया।इस प्रकरण में तत्कालिक पटवारी पवन कोमार्रा की मान.हाई कोर्ट से आग्रीम जमानत पर है।इसके अलावा संध्या साहू व भूमिका साहू की भी मान, हाई कोर्ट बिलासपुर से आग्रीम जमानत पर हैं। पर सकुनत से बाहर होने से थाने मे फार्मल गिरफ्तारी करना शेष है।अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी महेंन्द्र साहू व दिलीप साहू को 15 दिन के न्यायिक रिमाण्ड हेतु मान.सीजेएम न्यायालय गरियाबंद में पेश किया गया।




