inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, गरियाबंद ASP सुखनंदन राठौड़ भेजे गए एटीएस, देखे सूची

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – राज्य शासन ने पुलिस विभाग में सर्जरी करते हुए 6 एएसपी का तबादला किया है। गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर का नाम भी लिस्ट में शामिल है। उन्हें (ATS) पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है।

इसके अलावा रामगोपाल करियारे को गौरेला पेंड्रा मरवाही से जोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अर्चना झा को जोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही, कीर्तन राठौर को कोरबा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर, अभिषेक वर्मा को रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा और लखन पटेल पवार को रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का पदभार सौपा गया है।

बतादे कि सुखनंदन राठौर की पहचान एक दबंग और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही है। गरियाबंद में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बिठाने में अहम भूमिका निभाई है। कई बड़े मामलों को भी उन्होंने अपने व्यक्तित्व के कारण बडी आसानी से निपटाने में सफलता हासिल की है।

Related Articles

Back to top button