उत्तर प्रदेश

पार्क में घूम रहे बुजुर्ग को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच नोंच कर मारा, मॉर्निंग वॉक करने आए थे बुजुर्ग


अलीगढ़ में AMU के पार्क में घूम रहे बुजुर्ग को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंचकर मार डाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बुजुर्ग सुबह मॉर्निंग वॉक करने यूनिवर्सिटी परिसर के पार्क में पहुंचे। तभी 10-12 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बुजुर्ग के कुर्ते और पायजामे को नोंचकर फाड़ दिया। इससे वह जमीन पर गिर गए। फिर कुत्तों ने उनके हाथ-पैर और पेट को नोंचकर घायल कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 7 बजे की है।

हर दिन पार्क में मॉर्निंग वॉक पर आते थे सफदर

65 साल के सफदर अली परिवार के साथ मेडिकल रोड प्रिंट पाॅइंट पर रहते थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी साथ में रहती है। बड़ी बेटी अपने परिवार के साथ कतर में है। 5 साल पहले वह यूनिसेफ कासगंज से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह अलीगढ़ में ही रहते थे। हर दिन सुबह यूनिवर्सिटी कैंपस के पार्क में मॉर्निंग वॉक करने आते थे।

रविवार सुबह भी सफदर पार्क में मॉर्निंग वॉक करने आए थे। इसी दौरान उन पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।​​ ​​यूनिवर्सिटी के गार्ड ने पार्क में शव देखा। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना सिविल लाइन्स मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस यूनिवर्सिटी में लगे CCTV की जांच की। इसमें बुजुर्ग पर कुत्तों के हमले की बात सामने आई।

यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि कैंपस में सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। CCTV और अन्य जानकारियां भी पुलिस को दी गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि CCTV में कुत्तों के हमले के कारण मौत होना सामने आ रहा है। फिर भी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button