inh24छत्तीसगढ़

रायपुर के तालाब में तैरता मिला युवक का शव, शर्त लगाकर लगाई थी छलांग, गवानी पड़ी जान

राजधानी रायपुर के भाठागांव के तालाब में सुबह एक युवक की लाश पानी मे तैरते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि आसपास के लोगों ने युवक को डूबते तो देखा मगर किसी ने उसकी जान नही बचाई। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अपने गोताखोरों की मदद से आज इस युवक के शव को बाहर निकाला गया।

Read Also – भिलाई के इस प्लांट के टैंकर में जबरदस्त विस्फोट, वेल्डर की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक युवक की शिनाख्त नही हो पाई है जिसकी वजह से उसके परिजनों का भी पता लगाना मुश्किल हो गया है। युवक अपने 5 दोस्तों के साथ भाठागांव आया था तालाब के पास बैठकर युवकों ने मज़ाक मस्ती में मृतक को तालाब पार करने की चुनौती दी तो युवक ने तालाब में छलांग मार दी। युवक को शायद तैरने नही आता था जिसकी वजह से वह डूब गया।

Read Also – दंतेवाड़ा – प्रेशर आईडी की चपेट में आने से दंपत्ति गंभीर रूप से घायल

मौके पर मौजूद लोगों ने पार्षद को बुलाया जिसके बाद पार्षद सतनाम पनाग ने पुरानी बस्ती थाना पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने दिनभर युवक की तलाश की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। आज युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button