Breaking News

महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क योजना का सीएम भूपेश ने किया शुभारंभ, स्वच्छता रैंकिंग पर दिया बड़ा बयान |


LIVE: महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क योजना का सीएम भूपेश ने शुभारंभ किया।

स्वच्छता रैंकिंग पर सीएम बघेल का बड़ा बयान देते हुए सीएम भुपेश ने कहा कि सभी पैरामीटर में छत्तीसगढ़ आगे है, ग्रामीण और शहरी दोनों में छत्तीसगढ़ आगे है फिर भी पुरस्कार देने में पीछे है हीला हवाली करते है तो ये वो जाने ऐसा क्यों किया ये दुर्भाग्य है, शायद कांग्रेस शासित राज्य है छत्तीसगढ़ इसके सवाल पर बोले हो सकता है इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में दो पुस्तकों का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम में श्री आशीष सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘सोनाखान 1857’ और श्री आमिर हाशमी द्वारा लिखित पुस्तक ‘जोहार गांधी’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा-दुनिया में सारा परिवर्तन युवाओं ने किया है। गांधी जी ने कर्म और श्रम का सम्मान किया ,इसे उनकी आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ से समझा जा सकता है। स्वावलंबी बने,हमारी ऋषि परम्परा और गांधी जी की यही सीख है। उन्होंने ऐसे कामों को भी सम्मान दिलाया जो कभी घृणित समझे जाते थे। युवा हमारी ताकत हैं,उन्हें सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है। इसके लिए सामूहिक और संगठित प्रयास की जरूरत है।

उन्होने कहा कि हमने गोबर, गोमूत्र की खरीदी शुरू की है। हम जैविक राज्य की ओर बढ़ रहे हैं। 20 लाख क्विंटल गर्मी कंपोस्ट हम बना चुके हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा 8,500 खाद बनाने की फैक्टरी हमारे यहां हैं। हमने पराली प्रदूषण से बचने के लिए किसानो से पैरा दान की अपील की।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button