
गरियाबंद। फिंगेश्वर से एक बड़ी खबर है कि, नदी मोड़ के पास एक युवक की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चन्द्राकर के भतीजे संदीप चन्द्राकर की आज प्रातः11- 12 बजे के बीच फिंगेश्वर के मछली ट्रेडिंग व्यापारियो द्वारा मृतक संदीप चन्द्राकर की हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है इनके बीच पैसो लेनदेन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ जो एक भयावह घटना की ओर रुख कर गया। मृतक का नाम संदीप चंद्राकर, निवासी सोरिद खुर्द का बताया जा रहा है। सुविज्ञ सूत्रों से पड़ताल बाद पता चला कि,मछली ट्रेडिंग व्यापारी व मृतक संदीप चन्द्राकर के बीच पैसों का लेनदेन होता रहता था । सूत्रों के अनुसार मछली ट्रेडिंग व्यापारियों ने मृतक संदीप चन्द्राकर से दूरभाष माध्यम बातचीत बाद प्लान बनाकर रखे हुये थे। जो वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी मिलने तक आरोपीगण अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।




