
रायपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां विनोभा भावे नगर में एक बच्चे के साथ जबरदस्ती समलैंगिक संबंध बनाया गया जिसके बाद हैवानियत के शिकार बच्चे के माता-पिता ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
Read Also – स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरसता मैनपुर जनपद का ये गांव, उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर सालों से तैयार उद्घाटन की जोह रहा बाट, लोग बीमारियों से जूझने मजबूर
बताया जा रहा है कि आरोपी फरार हो गया है सिविल लाइंस पुलिस की टीम पतासाजी करने में जुटी हुई है। पूरा मामला राजा तालाब इलाके में स्थित विनोभा भावे नगर में रहने वाला 8 साल का बच्चा अपनी आम जिंदगी जी रहा था। इसी इलाके में उमेश ठाकुर रहता है। पेशे से ड्राइवर उमेश बच्चे पर बुरी नियत रखता था। कुछ दिन पहले उसने बच्चे को गलत नियत से छूने की कोशिश की थी। बुधवार को बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी उमेश की नजर बच्चे पर पड़ी। उसने 8 साल के बच्चे के सिर के बाल पकड़े और जबरदस्ती अपने साथ ले गया।
Read Also – पैदल जा रही युवती देखकर युवक करने लगा ऐसी अश्लील हरकत, मामला दर्ज
आरोपी ने पास के ही एक मंदिर के पीछे ले जाकर उसने बच्चे के साथ जबरदस्ती समलैंगिक संबंध बनाए। बच्चा चिल्लाने लगा तो उमेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद बच्चा उमेश की दरिंदगी सहता रहा। बाद में घर आकर मां को सब कुछ बताया। घर वालों ने उमेश का पता लगाया लेकिन तब तक वो भाग चुका था। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।




