inh24छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरसता मैनपुर जनपद का ये गांव, उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर सालों से तैयार उद्घाटन की जोह रहा बाट, लोग बीमारियों से जूझने मजबूर

गरियाबंद – विकासखंड मैनपुर पंचायत कुहिमाल में स्थित नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र है जोकि इस वनांचल क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगा इस उद्देश्य से इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था क्योंकि वनांचल होने की वजह से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का सुविधा नहीं मिल पा रहा था झोलाछाप डॉक्टरों इन इलाकों में अपना धाक जमा चुके थे पर आज दृश्य देखकर लगता नही की कुहिमाल के लोगो को उपस्वास्थ्य केंद्र से कोई लाभ नही मिल सकता है चूंकि इसका निर्माण तो कर दिया गयाा है पर साल 2017 सेेेेेेेेे उद्घाटन तक नहीं किया गया है।

इन ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बहुत ज्यादा देखा जा रहा है सरकार के बनाए गए इस उप स्वास्थ्य केंद्र से उम्मीद थी इस वनांचल के लोगों को एक बेहतर सुविधा मिल पाएगा लेकिन नतीजा सिफर है। मौके पर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंच चुकी है कि यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं तो दूर की बात यहां कोई डॉक्टर तक आना पसंद नहीं कर रहे हैं क्योंकि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर जितनी भी सुविधाएं स्ट्रक्चर चीजें खिड़की दरवाजे यहां तक कि बॉथरूम को इस तरह से नुकसान पहुंचाया गया है मानो ये उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं नाम मात्र का है बिल्कुल तबेला हो गया है।

निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र

गांव वालों ने CGTOP36 के जिला ब्यूरो को बताया की साल 2017 से उपस्वास्थ्य केंद्र बना है तब से यहाँ कोई डॉक्टर नही आया न ही इसका अब तक उद्घाटन हुआ है। यह भवन अब तक उद्घाटन होने की बाट जोह रहा है जिलेे के आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं क्षेत्र के रहवासियों ने कई बार आवेदन भी दिया पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसे में एक बड़ा सवाल सरकार के दावों पर खड़ा होता है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं किस तरह से लोगो को मिलेगा।

आपको बता दें कि इस वनांचल इलाके में दूर दूर तक अस्पताल नही है जिस वजह से लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अंचलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए 40 से 50 किलोमीटर दूर ओडिशा के धरमगढ़ जाना पड़ रहा है क्योंकि यहां पर ना कोई डॉक्टर है ना कोई नर्स है उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया तो गया था वो तबेले में तब्दील हो गया है, ऐसे में इस स्वास्थ्य केंद्र कुहिमाल में स्वास्थ्य सेवा कब तक शुरू हो सकेगा बात अभी अंधेरे में फंसी हुई है।

Related Articles

Back to top button