
सोनू केदार – सरगुजा जिले के मैनपाट महोत्सव में अवैध शराब बिक्री को लेकर प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गैरजिम्मेदाराना बयान सामने आया है..दरअसल आज बलरामपुर जिले के श्रीकोट संत गहिरा गुरु के आश्रम में संत समाज की बैठक में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी पहुँचे थे..लेकिन इस दौरान खाद्य मन्त्री ने मैनपाट महोत्सव में अवैध शराब बिक्री पर बेतुका बयान दे दिया है।
प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मैनपाट महोत्सव में हुए शराब पीने के मामले में कहा कि मैनपाट महोत्सव में लोग मौज मस्ती करने आते है..वहाँ कोई सत्यनारायण की कथा सुनने कोई नहीजाता है..इसलिए अवैध शराब बिक्री को छोटा मोटा बात है और महोत्सव को बढ़ावा देने के लिए ये सब जरूरी है।
इधर छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र मे पूर्ण शराब बंदी के दावे किए गए थे..लेकिन शराब बंदी तो दूर उनकी सरकार मे सरकार से संरक्षण प्राप्त कुछ लोगो द्वारा अवैध बार का संचालन किया जा रहा था.. जिसको लेकर विपक्षी दल के भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने इस मामले को लेकर सरकार को कटघडे मे खडा किया है..औऱ आरोप लगाया है कि शराबबंदी की बात करने वाली सरकार शराब को प्रोत्साहन दे रही है।
बहरहाल मैनपाट महोत्सव मे जिला प्रशासन की आंख के सामने अवैध शराब परोसने का धंधा फल फूल रहा था.. लेकिन ना ही जिला प्रशासन औऱ ना ही पुलिस प्रशासन किसी मे इतनी हिम्मत नहीं है कि इस अवैध कारोबार को बंद कराकर कारोबार मे संलिप्त लोगो पर कानूनी कार्यवाही की जाती..शायद कार्यवाही करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी इस बात से डर रहे हैं कि कुछ करने पर उनके खिलाफ ना कुछ हो जाए।




