inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर के महाधिवक्ता कार्यालय के पांच और लोग कोरोना संक्रमित, जांच में हुई पुष्टि

बिलासपुर के महाधिवक्ता कार्यालय के पांच और लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों महाधिवक्ता कार्यालय के पीआरओ कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद सभी के सैंपल लिए गए थे. जिसमें पांच लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि महाधिवक्ता कार्यालय के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दफ्तर को 10 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है. यह आदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी ने जारी किया था। इस आदेश के बाद से कार्यालय बंद कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button