
जिले के चकरभाठा पुलिस ने जिला कांग्रेस महामंत्री गौरव अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज की है। गौरव पर सरकारी राशन दुकान का ताला तोड़कर चावल और शक्कर चोरी करने वाले गिरोह को अपना गाड़ी मुहैया कराने का आरोप है। FIR के बाद गौरव अग्रवाल फरार हैं और उनका मोबाइल भी बंद बता रहा है।




