छत्तीसगढ़

राजनादगांव – भूमाफियाओं ने मंदिर की जमीन पर किया कब्जा, बुजुर्ग पुजारी आमरण अनशन पर – cgtop36.com


राजनादगांव –डोंगरगढ धर्मनगरी में एक मामला सामने आया है जहां पर भूमाफियाओं ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है वही मंदिर की जगह पर कब्जा किए जाने से नाराज 81 वर्षीय मंदिर के बुजुर्ग पुजारी गणेश जोशी एसडीएम कार्यालय के सामने भरी गर्मी मे आमरण अनशन पर बैठे है।

वही गणेश जोशी ने कहा कि मेरी जमीन पर भूमाफियाओं ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है जब तक मुझे न्याय नही मिलेगा जब तक मै यही बैठा रहूंगा।

इस सम्बंध में डोंगरगढ के एसडीएम गिरीश रामटेके ने कहा कि गणेश जोशी के द्वारा एक आवेदन दिया गया है आवेदन में उन्होंने अपनी मंदिर की जमीन पर किसी ने बाडी में लगे पेड़ को काट कर कब्जा कर लिया है ऐसा बताया है मैने पटवारी को जांच का निर्देश दिया है आगे देखते इसमे क्या होता है





Related Articles

Back to top button