पिता ने अपनी लड़की को एक अज्ञात लड़का के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर दोनों के ऊपर तब्बल से प्राणघातक हमला किया। लड़की एवं लड़का का हालत गंभीर अवस्था में इलाज हेतु रायपुर रिफर किया गया। घटना में प्रयुक्त तब्बल के साथ आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक दिनांक 15/11/20 को शाम करीबन 6:00 बजे प्रार्थी रोहित साहू पिता ठेलू राम साहू उम्र 38 वर्ष साकिन गोड़ी टी के द्वारा टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिला कि श्यामू यादव अपने घर में अपनी लड़की और एक लड़का को तब्बल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम गोड़ी पहुंचकर श्यामु यादव के घर जाकर देखा तो उस श्यामू यादव की लड़की सती यादव घर के दरवाजे के पास गली में खून से लथपथ पड़ी थी।
जब अंदर जाकर देखा तो कमरे में एक लड़का खून से लथपथ पड़ा था जिसका नाम पता पूछने पर वह कृष्णा कुमार ध्रुव निवासी कुकदा बताया जो पूर्व से सती यादव से जान पहचान होने पर मुलाकात करने गांव से सती यादव के घर आया था बातचीत करते हुए हम दोनों अंदर बैठे थे उसी समय सती यादव के पिता श्यामु यादव आया जो हम दोनों को एक साथ कमरे में बातचीत करते हुए देखने पर आक्रोशित होकर मुझे एवम सती यादव के थुडडी ,पसली एवं दाहिने हाथ से धारदार हथियार से मारने से खून से लथपथ बेहोशी की हालत में बाहर पड़ी है तथा मुझे बाएं तरफ गला एवं बाएं कान के ऊपर सिर में तब्बल से मारने से खून निकल रहा है जिसे तत्काल शासकीय अस्पताल भाटापारा लाया गया जहां डॉक्टर साहब द्वारा हालात को देखते हुए उचित इलाज हेतु रायपुर रिफर किया गया प्रकरण गंभीर किस्मत होने से तत्काल हालात पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एव एस डी ओ पी भाटापारा के बी द्विवेदी को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में स्वयं मुझ प्रभारी राम अवतार ध्रुव द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 501/20 धारा 307भादवि कायम किया गया।

प्रकरण के आरोपी को तत्काल घटनास्थल से गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपने मेमोरंडम कथन में बताया कि वह अपने मौसी के यहां गांव गया था घर वापस आया तो देखा कि मेरी लड़की सती यादव एवं कृष्ण कुमार ध्रुव ग्राम कुकदा का घर के कमरे के अंदर कुछ आपत्तिजनक स्थिति में बातचीत करते हुए देखने पर आक्रोशित होकर कमरे में रखे तब्बल से दोनों को जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ हमला कर चोट पहुंचाना स्वीकार किए एवं घटना में प्रयुक्त तब्बल को अपने घर के गुरवा में छुपा कर रखना बताएं जिसे आरोपी एवम् गवाहन के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी का कारण बताकर सूचना उनके भाई को देखकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा उपजेल बलौदा बाजार भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राम अवतार ध्रुव स उ नि कुबेर सिंह वी एन सिंह प्रधान आर 41 टंडन थाना भाटापारा ग्रामीण स्टाफ पुलिस का विशेष योगदान रहा।



