inh24छत्तीसगढ़

12 साल से फर्जी अंकसूची से नौकरी कर रहा था शिक्षाकर्मी और युवक से नौकरी लगाने के नाम पर डकार गए 3.5 लाख

फर्जी अंकसूची के आधार पर वर्ष 2008 से शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के पद पर नौकरी में पदस्थ

छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के समीप आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी फर्जी अंकसूची के जरिये पिछले 12 साल से शिक्षाकर्मी बन नौकरी कर रहा है और दूसरे को नौकरी लगाने के नाम पर 3,50,000 रूपये लेकर डकार गया। शिकायत पर पुलिस मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।

Read Also – बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता की कोरोना से मौत, जिले में हुई अब तक कुल 35 लोगों की मौत

आपको बता दें कि आरंग थाना पुलिस ने बताया, ग्राम पथरी फिंगेश्वर गरियाबंद निवासी आरोपी भेखलाल साहू ने थानूराम साहू से धोखाधड़ी किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले फर्जी अंकसूची के आधार पर वर्ष 2008 से शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के पद पर नौकरी में पदस्थ है और 12 वर्षों से लगातर वेतन आहरण किया और बाद में पीड़ित को शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधडी किया, रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button