inh24छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 के कन्‍वर्टर में धमाका,कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

भिलाई स्टील प्लांट के कन्वर्टर में स्थित मेल्टिंग शॉप में मंगलवार तड़के से तेज धमाका हुआ और आसपास धूल गा गुबार भर गया। गर्म मैटल के पानी के संपर्क में आने से धमाका हुआ है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि 150 मीटर दूर तक सुनाई दी और 50 मीटर के दायरे में मौजूद तमाम ऑफिस के कम्प्यूटर गिरने से टूट गए और खिड़कियों के शीशे टूट कर बिखरे गए। हालांकि इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई।

read also – रायपुर – बंद सूटकेस में मिली लाश की गुथी सुलझी, दोस्त ही निकला हत्यारा

बताया जा रहा है कि कन्वर्टर की सफाई की जा रही थी और बचे पानी को नीचे गिराया जा रहा था। इस प्रक्रिया के तहत 1500 डिग्री तक इसे घुमाया जाता है। इसी दौरान नीचे गिरे खराब मेटल के ऊपर थोड़ा सा पानी गिरा और जोरदार ब्लास्ट हो गया। इसके बाद हड़कंप और भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। धमाके की आवाज 150 मीटर दूर सेक्टर-4 तक सुनाई दी।

read also – मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी

सुचना मिलते ही प्लांट के अफसर मौके पर पहुंच गए। धमाके के कारण तेज वाइब्रेशन हुआ और 50 मीटर के दायरे में स्थित ऑफिस में रखे कंप्यूटर सहित अन्य इक्विपमेंट्स के सामान नीचे गिरने से टूट गए। वहीं चारों तरफ धूल का गुबार जम गया था। हालांकि इस हादसे में किसी को जनहानि नही हुई क्योंकि धमाके की आवाज सुनकर कर्मचारी भाग बाहर निकल आए।

Related Articles

Back to top button