भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नही दिखाई देंगे । धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है । अभी कुछ दिन पहले यह अफवाह उड़ रही थी लेकिन अब धोनी ने क्रिकेट से सभी अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा की है । टेस्ट क्रिकेट से एमएस धोनी पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान रह चुके हैं।
हालांकि वो अभी आईपीएल खेलते रहेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है कि, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन का शुक्रिया जो मुझे हमेशा हासिल हुआ. 7 बजकर 29 मिनट पर ये समझें कि मैं रिटायर हो गया हूं.’
महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान रह चुके हैं ।
read also..




