inh24देश विदेश

जमीन से जुड़े हुए का बड़े से बड़ा तूफान भी कुछ नहीं उखाड़ सकता, मन की बात में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक कार्यक्रम “मन की बात” में एक बार फिर जनता के सामने अपने मन की बात रखे है। पीएम ने इस कार्यक्रम की शुरुआत किसानों से जुड़े मुद्दे से शुरू किया। किसानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी किसानो ने जिस तरह से देश को मजबूती प्रदान की है, वह काबिले तारीफ है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश का गांव, किसान जितनी तेजी से मजबूत होगा, देश उतनी तेजी से आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक कहावत है कि जो जितना जमीन से जुड़ा होता है, वह उतना ही मजबूत होता है” बड़ा से बड़ा तूफान भी उसका कुछ नहीं उखाड़ सकता है। हाल ही में संसद से पास हुए कृषि सुधार बिल को लेकर उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि इससे किसानों को मजबूती मिलेगी, वह अपनी फसल कही भी बेच सकते है।

पीएम मोदी ने प्राचीन कथाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव में मां अपने बच्चों को सुलाने और खाना खिलाने के लिए कहानियां सुनाती है, उनकी कहानियां जीवन में प्रेरणा और नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होने कहा कि वह अपना अधिकांश जीवन निर्वासन के रूप में( घुमंतू जीवन) व्यतीत किये है। इस दौरान वह अलग अलग गावों,अलग अलग परिवारों को देखे है, उन्होंने कहा कि हमारे यहां धार्मिक कथाओं, कहानियों की प्राचीन परंपरा रही है। घर के बड़े बुजुर्ग की कहानियां परिवार के सब लोग बड़े ध्यान से सुनते थे, उससे उन्हें आत्मबल मिलता था।

इसके अलावा वह लोगों से कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कई लोगों की जिंदगी छीनी तो कई परिवारों को आपसे में जोड़ने का भी काम किया। बता दें कि पिछले महीने मन की बात कार्यक्रम में लोकल फॉर वोकल की बात की थी, पीएम के पिछले महीने के विडिओ को युटुब पर रोजगार मांग रहे युवा लाइक से ज्यादा नापसन्द किये थे। इस दौरान वह किसानों से जुड़े मुद्दों पर बल दिए है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के द्वारा पास किये गए कृषि अध्यादेश का विपक्षी पार्टियां और अनेक किसान संगठन व किसान विरोध कर रहे है। लिहाजा पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में किसानों को लेकर किये है।

Related Articles

Back to top button