inh24देश विदेश

जम्मू – कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर वही एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए को लेकर सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लगातार सफलता मिल रही है. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए गए हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल हुए एक जवान भी शहीद हो गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाबल मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जदूरा में इलाके को घेर कर तलाश अभियान चलाया. तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी इसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. इससे पहले कश्मीर में एक पंचायत सदस्य (पंच) की हत्या के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादी शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकवादियों में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button