inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – चोरी के इल्जाम में मालिक ने कर्मचारी की पीट-पीट कर दी हत्या

तिल्दा – राजधानी रायपुर से महज 40 किमी दूर तिल्दा में एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस मामले में कुल 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक किराना दुकान संचालक है, जिसकी दुकान पर मृतक युवक काम किया करता था।

इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि मृतक युवक किराना दुकान में काम करता था। दुकान मालिक को उस पर किसी बात को लेकर संदेह हुआ और उसने दुकान के अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी।

दुकान संचालक सहित कुल 6 लोगों ने मिलकर उस युवक की इस बुरी कदर पिटाई कर दी कि उसका दम निकल गया और उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button