जशपुर जिले मे हाथियो का आतंक बदस्तूर जारी है। हाथी के हमले से स्थानीय रहवासी आये दिन हलाकान रहते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के तीन ग्रामीणो को हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गांव मे दहशत फ़ैल गया है।
Read Also – छत्तीसगढ़ – भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, कर्मचारी की मौत से हड़कंप
बताया जा रहा है कि पत्थलगांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर डूमरबहार मे यह घटना घटी है। दिलसाय राम चौहान पिता सिरजू राम चौहान (55) रविवार को मजदूरी करने के लिये अपने गांव सराईटोला से डूमरबहार गया हुआ था। काम करने के बाद रात के 7 से 8 बजे के बीच जंगल के रास्ते से सराईटोला लौट रहा था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। जिसके बाद हाथी ने जमीन मे पटक अपने पैर से सिर को कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
Read Also – छत्तीसगढ़ – IAS अफसर सुब्रत साहू को मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी, यह है वजह
वहीं दूसरी घटना पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के झिमकी गांव मे की है जहां हाथी ने दो बुजुर्गो को मौत के घाट उतार दिया। रास्ता पार कर रहे दो हाथियो मे से एक हाथी ने जगत राम पर हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गांव के ही एक अन्य बुजुर्ग शौच के लिये घर से बाहर गया हुआ था जहां उसका सामना दो हाथियो से हो गया। हाथी ने बुजुर्ग को पटककर पैर से कुचल दिया जिससे बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये हैं। वन विभाग मृतक के परिजनो को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप मे 25 हजार रूपये प्रदान किया।




