inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – महिला शिक्षाकर्मी ने की आत्महत्या, धारदार चाकू से काटी गर्दन और हाथ की नस

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में एक शिक्षाकर्मी महिला ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार मृतका का नाम सरिता श्रीवास्तव है. ये धारदार चाकू से गर्दन और हाथ की नस काट ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि मौका-ए-वारदात से सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात है।

पुलिस के मुताबिक महिला 2014 से अभनपुर में पढ़ा रही थी. गिरधारी देवांगन के घर में किराये से रहती थी. कुछ दिन पहले ही महिला कोरोना पॉजिटिव पाई थी. इसके बाद वह अपने मायके खैरागढ़ चली गई थी. परिजनों के मुताबिक वहां से स्वस्थ होने के बाद महिला को आज दोपहर 12 बजे खैरागढ़ से रायपुर लेकर आए थे. इसके कुछ समय बाद ही भाई मां और भाभी को अपनी बहन के पास छोड़कर खुद खैरागढ़ चला गया था. इसी बीच वह इस खतरनाक कदम को उठाई है. परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Related Articles

Back to top button