देश विदेश

22 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिंग पर रोक, केंद्र सरकार ने कहा यह

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लगातार बढ़ते मामलों से सतर्क सरकार एक के बाद एक एहतियाती कदम उठा रही है पहले विदेशी नागरिकों को जारी वीजा रद्द कर दिए गए, वहीं अब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिंग पर रोक लगा दी है।

केंद्र सरकार ने 22 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिंग पर रोक लगा दी है. ये रोक 22 मार्च से अगले एक हफ्ते के लिए जारी रहेगी. कोरोना वायरस के खतरे के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कोरोना वायरस के चलते 22 मार्च से एक हफ्ते तक अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल फ्लाइट को भारत में लैंड नहीं करने दिया जाएगा।

इसके साथ ही 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर में रहने का निर्देश दिया गया है. हालांकि मेडिकल स्टाफ और सरकारी कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है. राज्य सरकारों से कहा गया कि वो प्राइवेट कंपनियों पर वर्क फ्रॉम होम लागू करें, ताकि कर्मचारी ऑफिस न आएं और घर से ही काम करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button