क्राइम

छत्तीसगढ़- 3 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार – cgtop36.com


बस्तर। अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही की है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर के जरिए लगातार सूचना मिल रही थी, कि इस रास्ते से गांजा की तस्करी की जा रही है. जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर नाकेबंदी किया।

read also – बड़ी खबर : नक्सलियों के कब्जे से 5 दिन बाद हुए रिहा इंजिनियर और मजदूर

नाकेबंदी के दौरान वाहनों की जांच पड़ताल की गई. चेकिंग के दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ-उडीसा सीमा पर कार से 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया है. जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख बताई जा रही है. साथ ही 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ जारी है. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पुलिस लगातार अवैध तस्करों के खिलाफ कर रही है.



Related Articles

Back to top button