inh24छत्तीसगढ़

आधे घंटे के झमाझम बारिश से स्मार्ट राजधानी का हाल-बेहाल, डूबा कई इलाका, उप नेताप्रतिपक्ष मनोज वर्मा ने घंटो खड़े रहकर व्यवस्था को दुरुस्त करवाया

रायपुर। राजधानी में हुई आधे घंटे की झमाझम बारिश में शहर पूरी तरह से डूब गया है। रायपुर के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई। भारी बारिश के चलते जय स्तंभ चौक, चौबे कॉलोनी, कालीबाड़ी, बांसटाल, मौदहापारा थाने के पीछे, शहीद स्मारक के सामने, लालगंगा शॉपिंग मॉल की दुकानों में भी पानी भर गया है। वही बूढ़ातालाब के सामने स्थित मारवाड़ी शमशान के आस-पास की बस्तियों के घरों तक में पानी भर गया। वही अवंती विहार, जल विहार कॉलोनी, तेलीबांधा, कालीबाड़ी, नेहरूनगर, वीरभद्र नगर, कोटा, भवानी नगर, गुढ़ियारी, अशोक नगर इलाकों में भी पानी भरा है। वही दूसरी तरफ शहर भर के सभी गली-मौहल्ले और रास्तों की स्ट्रीट लाइट बंद हो गई है।

वही दूसरी तरफ वार्ड क्रमांक 64 के रहवासियों ने महापौर को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया। जिसके बाद उपनेता प्रतिपक्ष और वार्ड पार्षद मनोज वर्मा घंटो खड़े रहकर व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। नेहरू नगर, वीरभद्र नगर में लोगो के घरों में घुटनो तक पानी भर गया था। आज रायपुर स्मार्ट सिटी और नगर निगम की पोल खुल गई। सैकड़ो गाड़ियों सहित लोगो के घर का राशन और फ्रिज खराब हो गया। स्मार्ट सिटी और निगम प्रशासन के प्रति लोगो मे काफी गुस्सा और रोष देखा गया।सिर्फ एक घंटे की बारिश सेशहर लबालब हो गया।

Related Articles

Back to top button