छत्तीसगढ़

छग विधानसभा – विज्ञापन पर 2 अरब 08 करोड़ खर्च किया सरकार ने ढ़ाई सालों में, लिया 41,676 करोड़ रुपये का कर्ज

आज से विधानसभा का मानसून सत्र आरम्भ हो गया है। आज विधानसभा के मानसून सत्र में पूर्व CM डॉ रमन सिंह द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में मौजूदा CM ने बताया कि लगभग ढाई साल के कार्यकाल में सरकार ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 2 अरब 08 करोड़ 71 लाख 85 हज़ार 427 रुपये का विज्ञापन इन ढाई साल में दिया है । पंचम विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज से हुई है।

Read Also – छत्तीसगढ़: विधायक दल की राहुल गांधी से मुलाकात, पार्टी आलाकमान से करेंगे शिकायत- बृहस्पत सिंह

इसके बाद वन मंत्री ने विधायक लक्ष्मी ध्रुव के सवाल के जवाव में विधानसभा में जानकारी दी कि सीतानदी अभ्यारण्य में निवासरत परिवारों को तेंदूपत्ता नहीं तोड़ने के एवज में प्रतिवर्ष क्षतिपूर्ति राशि 2000 रुपये दी जाती थी लेकिन राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण पिछले 4 वर्ष की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं हो पाया है । एक तरफ सरकार क्षतिपूर्ति राशि इस वजह से नहीं दे पा रही क्योकि सरकार के पास पैसा नहीं है लेकिन वहीं दूसरी तरफ सरकार ढाई साल में ही 2 अरब से अधिक की राशि सरकारी विज्ञापन या यूं कहें सरकार के कार्य बताने में खर्च कर दे रही है ।

Read Also – अब 2 अगस्त तक हो गया है लॉकडाउन, राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स

वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने दिसंबर 2018 से 30 जून 2021 तक कुल 41,676 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है । आपको बता दें कि सरकार को इस उधार की राशि के एवज में औसतन 418.37 करोड़ रुपये का व्याज भुगतान प्रति माह करना पड़ रहा है ।

Related Articles

Back to top button