Breaking Newsinh24देश विदेश

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में दर्जनों घायल, कईयों को सांस लेने में तकलीफ, बिखरे पड़े हुवे जूते चप्पल

मुंबई में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। इस मौैके पर मुंबई की सड़कों पर लाखों क्रिकेट फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

वहीं विक्ट्री परेड के दौरान भीड़ ज्यादा होने की वजह से कई क्रिकेट फैन्स की तबीयत भी खराब हो गई। इसके अलावा कई क्रिकेट फैन्स घायल भी हो गए। घायलों को आनन-फानन में किसी तरह से पुलिस ने भीड़ से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। कुछ लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

T20 वर्ल्ड कप चैंपियंस की जीत के जश्न के रंग में भारी भीड़ के चलते कई फैन्स हुए घायल हो गए हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम की ओपन बस में विक्ट्री परेड देखने के लिए इकट्ठा हुए लाखों क्रिकेट फैन्स की भीड़ के में कई फैंस की हालत बिगड़ गई, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Related Articles

Back to top button