inh24मनोरंजन

दिशा पाटनी ने किया ऐसे जबरदस्त स्टंट, देखें वीडियो

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने स्टाइलिश अंदाज के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी खूब पहचान रखती हैं। बता दें कि उनके वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। दिशा पटानी ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ की तरह स्टंट करती नजर आ रही हैं। दिशा पटानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैन्स उनके स्टंट वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

read also – एक्ट्रेस सारा अली खान का नजर आया ग्लैमरस अवतार, मैगज़ीन के लिए कराया हॉट फोटोशूट

दिशा पटानी ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कैसे टाइगर श्रॉफ की तरह कलाबाजियां दिखा रही हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं, दिशा पटानी के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘मलंग’ में नजर आई थीं। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका अदा की थी।

read also – नोरा फतेही ने राघव को जड़ा जोरदार थप्पड़, देख हैरान हुए सभी, देखें वीडियो

दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड’ में भी दिखाई देंगी। उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। ‘राधे’ के अलावा दिशा पटानी सलमान खान के साथ भारत में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

Related Articles

Back to top button