डिस्कवरी चैनल के पॉपुलर एडवेचंर शो ‘इन्टू द वाइल्ड’ (Into The Wild) में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार अब अपने एक्शन फॉर्म में दोबारा लौट रहे हैं. इस बार अक्षय कुमार अपने फैंस को जबरदस्त हैरान करने वाले हैं. दरअसल, इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने शो का टीजर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दी है।
कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हुई शूटिंग
अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 20 सेकेंड का टीजर वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने अलग अंदाज में लिखा, “तुम्हें लगता है मैं पागल हूं, लेकिन सिर्फ जंगल में जाने के लिए पागल हूं. #IntoTheWildWithBearGrylls”
इस टीजर को ट्विटर पर शेयर किया है. टीजर में दोनों ही कलाकार कहीं जंगलों में घूमते, तो कहीं रस्सियों से लटकते हुए नजर आ रहे हैं. इस टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि शो का लेवल बिल्कुल अलग ही तरह का होने वाला है. इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ-साथ बेयर ग्रिल्स का अंदाज भी काफी जबरदस्त लग रहा है।
यह शो 11 सितंबर को रात 8 बजे डिस्कवरी प्लस चैनल पर प्रीमियर होगा. इसके बाद इसे डिस्कवरी के सामान्य चैनल पर सोमवार 14 सितंबर को रात 8 बजे भी देखा जा सकता है।
इस साल जनवरी में अक्षय के इस शो के लिए शूटिंग की खबर सबसे पहले सामने आई थी. अक्षय और बेयर ग्रिल्स इस शो में कर्नाकट के प्रसिद्ध बांदीपुर टाइगर रिजर्व में जंगल के हालातों से आमना-सामना करेंगे. इस शो की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन से काफी पहले जनवरी महीने में हई थी.
पीएम मोदी और रजनीकांत के बाद तीसरे भारतीय सेलिब्रिटी
बेयर ग्रिल्स के इस शो का हिस्सा बनने वाले अक्षय कुमार तीसरे भारतीय सेलिब्रिटी हैं. उनसे पहले पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शो का हिस्सा बने थे. प्रधानमंत्री मोदी और बेयर ग्रिल्स ने उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में इस शो के लिए शूटिंग की थी।
वहीं पीएम मोदी के बाद सुपरस्टार फिल्म अभिनेता रजनीकांत भी ग्रिल्स के इस एडवेंचर शो का हिस्सा बने थे. अब इस शो के जरिए खिलाड़ी कुमार का एक नया रूप उनके फैंस को देखने को मिलेगा।




