inh24मनोरंजन

पठान’ में जबरदस्त स्टंट्स करते नजर आएंगी डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म ‘पठान’ में खतरनाक स्टंट्स करती नजर आ सकती हैं। शाहरुख लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो में शाहरूख अंतिम बार नजर आये थे। वह जल्द ही फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अभिनय करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म में एजेंट का किरदार निभाएंगी, जो शाहरुख के साथ उनके मिशन का हिस्सा होंगी।

Read Also – भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मुंबई की अदालत से मिली ज़मानत

कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका जमकर स्टंट्स करेंगी। इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करेंगे। फिल्म ‘पठान’ यशराज बैनर तले बनायी जा रही है। फिल्म की शूटिंग कई देशों में की जाएगी। दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘पठान’ में एक एजेंट का किरदार निभाते हुए देखा सकता है। इस फिल्म में दीपिका मारधाड़ करते हुए एक्शन लुक में दिखेंगी फिल्म में शाहरुख खान एक मिशन पर होंगे जिसमें दीपिका पादुकोण उनका साथ देते हुए मिशन को पूरा करने में सहायता करेंगी।

Related Articles

Back to top button