inh24देश विदेश

”महान कार्य और छोटे लोग साथ-साथ नहीं चल सकते”, पढ़ें पंडित जवाहर लाल नेहरू के 10 प्रेरणादायक विचार

पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर हर साल बाल दिवस मनाया जाता है. जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था. पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे. नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था. नेहरू हमेशा बच्चों को प्यार और महत्व देने की बात करते थे. कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से उन्हें पंडित नेहरू बुलाया जाता था, जबकि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं. पंडित नेहरू को ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ कहा जाता है. नेहरू ने अपनी दूरदृष्टि और समझ से पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया था. नेहरू के विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं, आज जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके विचारों के बारें में बताने जा रहे हैं।

”ईमानदार और कार्यकुशल बड़े लक्ष्य के लिए काम करते हैं, भले ही उन्हें तुरंत पहचान ना मिले, अंतत: उसका फल मिलता है.”

”समय सालों के बीतने से नहीं, बल्कि कोई क्या करता है, क्या महसूस करता है और क्या हासिल करता है, से मापा जाता है.”

”दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं, उससे कहीं अधिक ये मायने रखता है कि हम वास्तव में हैं क्या.”

”जीवन में शायद भय जितना बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है.”

”अत्यधिक सतर्क रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ी है.”

”तथ्य, तथ्य होते हैं और आपकी पसंद के हिसाब से गायब नहीं हो जाएंगे.”

”असफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं.”

”वह व्यक्ति जो अधिकतर अपने गुणों का बखान करता है प्राय: बहुत ही कम गुणवान होता है.”

”अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है.”

”जिंदगी ताश के पत्तों की तरह एक खेल है. आपके हाथ में जो है वह किस्मत है; जिस तरह से आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है.”

Related Articles

Back to top button