देश विदेश

ब्वॉयफ्रेंड के लिए आधे कपड़ों में भिड़ गई दो लड़कियां आपस में, दोनो का था एक ही ब्वॉयफ्रेंड, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दो लड़कियां तब मारपीट और लड़ाई पर उतर आईं, जब उन्हें पता चला कि दोनों एक ही लड़के को डेट कर रही हैं।

वायरल वीडियो में दो लड़कियों को एक गैलरी में लड़ते देखा जा सकता है। एक लड़की जमीन पर गिरी हुई है तो दूसरी उसके ऊपर चढ़ी हुई है। कई अन्य लोग वहां मौजूद है जो इस लड़ाई को छुड़ाने की जगह वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। दावा किया गया कि इस लड़ाई के पीछे एक लड़का है। दोनों लड़कियां एक ही लड़के को डेट कर रही थीं और जब दोनों का आमना सामना हुआ तो ये स्थिति बन गई।

लड़ाई का वीडियो हो रहा वायरल

दोनों लड़कियों को सार्वजानिक स्थान पर मारपीट करते देखा जा सकता है। लड़कियों के बीच हुई इस गंदी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि ये लड़ाई वाकई वाजिब है तो कुछ का कहना है कि दोनों को एक साथ मिलकर लड़के की खबर लेनी चाहिए, जो दोनों को धोखा दे रहा था।

सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि साऊथ अफ्रीका की लड़कियां कितने निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। वह उसी लड़के को डेट करना चाहती हैं, जिसके पास अच्छा पैसा है।अगर इसमें कोई दखलंदाजी हो तो किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। एक अन्य ने लिखा कि लड़के, लड़कियों का फायदा उठाते हैं और एक साथ कई को धोखा दे रहे होते हैं और जब पकड़े जाते हैं तो खुद को दूर कर लेते हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दुनिया भर में महिलाएं पुरुषों से या पुरुषों के लिए लड़ती रहती हैं। महिलाओं में यह समस्या सिर्फ नाइजीरिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। एक अन्य ने लिखा कि यह दक्षिण अफ्रीकी महिलाएं हैं जिन्होंने खुद को सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की महिलाएं ऐसा नहीं करती थीं। शर्मनाक वीडियो है।

Related Articles

Back to top button