inh24

धमतरी – मृत चीतल का शव हुवा बरामद, विभाग में मचा हड़कंप

जयकिशन साहू धमतरी – छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों पर लगातार खतरा मंडराता रहता है। कभी शिकारी इनकी हत्या कर देते हैं तो कभी जंगली कुत्ते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां जिले के ग्राम सिहाद में एक मृत चीतल का शव मिला है.सुचना मिलते ही धमतरी वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Read Also – छत्तीसगढ़ – नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर किया अपहरण, दूसरे शहर ले जाकर किया बलात्कार

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सिहाद के ग्रामीणो ने गांव से कुछ दूर खेत में मृत अवस्था में नर चीतल का शव देखा.जिसकी सुचना तत्काल वन विभाग को दी.मौके में पहुंची वन अमला शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद में वन विभाग के डीपो भेज दिया है….वन परिक्षेत्र धमतरी के रेंजर महादेव कनौज्जे ने बताया कि- चीतल का शिकार कुत्तो के व्दारा किया गया है….कहा कि चीतल दुर्ग की ओर से विचरण करते हुए जिले की ओर आया था।

Related Articles

Back to top button