शेफ ने बना दिया कोबरा सांप का केक, वीडियो हो रहा Viral – cgtop36.com

आपको जब आप केक ऑर्डर करें और आपके सामने किंग कोबरा पेश कर दिया जाए। जी हां, किंग कोबरा जो दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। जिसका जहर आदमी को 20 मिनट में ही मार सकता है। मगर ये 21वीं सदी है। यहां कुछ भी हो सकता है। केक के नाम पर कोबरा भी आ सकता है। लेकिन घबराइये मत, ये कोबरा सांप आपको नहीं काटेगा बल्कि आप उसे काटेंगे। स्विस-फ्रेंच मूल के शेफ अमाउरी गुइचोन ने कोबरा सांप जैसा दिखने वाला केक डिजाइन किया है।
पहली नजर में आपको ये केक दिखने में बिलकुल किंग कोबरा ही लगेगा। ऐसा लगेगा जैसे किंग कोबरा आपकी प्लेट पर आकर फन फैलाकर खड़ा हो गया है। उसके जहरीले दांत बाहर की तरफ नजर आ रहे हैं और उसकी चीभ भी बाहर की तरफ है। इस खतरनाक से दिखने वाले कोबरा केक का मेकिंग वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमाउरी गुइचोन ने केक मेकिंग वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसका कैप्शन है चॉकलेट किंग कोबरा। अमाउरी गुइचोन बताते हैं कि उन्हें ये केक बनाने में आठ घंटे का समय लगा। अमाउरी गुइचोन के इस वीडियो को अबतक करीब साढ़े चार लाख लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस केक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अमाउरी गुइचोन अक्सर अलग-अलग तरह के केक बनाने का एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। अमाउरी गुइचोन के इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे पहले उन्होंने पेड़ जैसा दिखने वाला केक बना दिया था। इस केक की खासियत ये थी कि इस पेड़ पर चिड़िया भी बैठी थी। इस वीडियो को भी दस लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था।




