inh24छत्तीसगढ़

धमतरी – तेंदुवे के हमले से स्कूली छात्रा की मौत, पहाड़ में मिली लाश

गिरीश गुप्ता गरियाबंद -धमतरी जिले के नगरी मुकुंदपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है एक स्कूली छात्रा के ऊपर तेंदुआ ने मामला कर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए ने एक बार फिर एक छात्रा की जान ले ली है. लकड़ी बीनने गई 13 साल की छात्रा पर घात लगाये तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना तड़के सुबह 9:30 बजे की बताया जा रही है.

मामला नगरी रेंज के मुकुंदपुर घोटुपारा पहाड़ी का है. आज सुबह 7वीं कक्षा की छात्रा घर के लिए जलाऊ लकड़ी लाने के लिए पहाड़ी पर गई हुई थी. इस दौरान तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया. हमले में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वहीँइस मामले में नगरी रेंजर जीएस परमार ने बताया कि, मामले की जानकारी मिली है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है. बच्ची के शव का पंचनामा किया जा रहा है. बता दे कि मुकुंदपुर पहाड़ी पर ही कुछ महीने पहले ही तेंदुआ ने एक और मासूम की जान ले ली थी. जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़कर टाईगर रिज़र्व इलाके के सुरक्षित स्थान पर छोड़ा दिया था…

Related Articles

Back to top button