छत्तीसगढ़

दुर्ग – कलयुगी पिता ने लूट ली अपनी ही बेटी की आबरू, सोती हुई देख डोल गई हैवान की नियत


दुर्ग जिले में एक कलयुगी पिता ने अपनी काली करतूत से रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। आरोपी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। जामुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता दोपहर के समय नशे में घर पहुंचा। बेटी घर पर ही सो रही थी। उसे देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपने बेटे को खेलने के लिए बाहर भेज दिया और फिर अपनी ही लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे धमकी भी दी कि किसी को कुछ बताया जो जान से मार देगा।

इसके बाद जब शाम के समय जब मां काम से घर लौटी तो बेटी को डरा-सहमा पाया। मां को यह समझते देर नहीं लगी कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। मां ने अपनी बेटी को भरोसा दिलाते हुए उससे सच बताने को कहा तो बेटी बिलख पड़ी। इसके बाद जो सच्चाई सामने आई उसे सुनकर मां के होश ही उड़ गए।

मां ने साहस दिखाकर अपनी बेटी को लेकर अगले दिन 26 मार्च को रोती हुई वह जामुल थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वो रोजी-मजदूरी करती है। उसकी एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति आदतन शराबी है और काम पर भी नहीं जाता है। वह 25 मार्च को वो काम पर गई हुई थी। उसी दिन आरोपी ने यह घिनौना कृत्य किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



Related Articles

Back to top button