छत्तीसगढ़

भाटापारा – 22 लीटर शराब के साथ पुलिस ने किया 3 आरोपियों को गिरफ्तार

भाटापारा – शहर पुलिस के द्वारा इन दिनों जुआ शराब सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को अवैध रूप से शराब के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34 दो आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में प्रधान आरक्षक दीनदयाल ध्रुव, प्रधान आरक्षक विनोद बांधे, आरक्षक रामेश्वर मरावी, आरक्षक गौरी शंकर कश्यप, आरक्षक अभिषेक बक्स की विशेष भूमिका रही है। आरोपियों के पास से लगभग 22 लीटर शराब जप्त की गई।

Related Articles

Back to top button