inh24खेल जगत

IPL में दिल्ली का सामना बेंगलुरु से.. RCB के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज दुबई में खेला जाएगा

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। आपको बता दें कि पिछले मैच में सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 228 रन बनाने वाली दिल्ली के सामने विराट कोहली एंड ब्रिगेड की बड़ी चुनौती रहेगी। बेंगलुरु के पास सीजन में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। जो टीम यह मैच जीतेगी, वह पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।

Read Also – KXIPvsCSK – चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब को 10 विकेट से हराया, ये रहा स्कोरकार्ड

गौरतलब है कि बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। पिछले 17 मैच की बात करें, तो दिल्ली सिर्फ 3 बार ही बेंगलुरु को हरा पाई है। उसमें से दिल्ली ने 2 मैच तो पिछले सीजन में ही जीते हैं। आरसीबी के ओपनर देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म हैं। सीजन में अब तक वे 3 फिफ्टी लगा चुके हैं। एबी डिविलियर्स भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।

Read Also – MIVSSRH- मुम्बई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया, बोल्ट मैन ऑफ द मैच

वहीं, कप्तान विराट कोहली ने भी पिछले मैच शानदार 72 रन की नाबाद पारी खेली थी। ऐसे में इस मैच में भी इन्हीं तीनों पर टीम की बल्लेबाजी का जिम्मा होगा। इधर दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ शानदार फॉर्म में हैं। ऋषभ पंत के बल्ले से भी रन निकल रहे हैं। वहीं, कप्तान श्रेयस ने अय्यर ने पिछले मुकाबले में ताबड़तोड़ 88 रन की पारी खेली थी। अगर तीनों का बल्ला चला, तो दिल्ली के लिए जीत आसान हो सकती है।

Related Articles

Back to top button