छत्तीसगढ़

राजधानी शर्मसार: हैवानियत की हद पार, 9 साल की मासूम से किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी हैं जहाँ नौ वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है । घटना के बाद से बालिका अस्पताल में भर्ती है । रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने अर्जुन पाल ( 20 ) को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की पांच और छह तारीख की रात को अर्जुन ने बालिका के साथ कथित रूप से बलात्कार किया था । बाद में घायल बालिका को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी थी । बालिका की हालत खतरे से बाहर है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने बालिका की मां की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी युवक मध्यप्रदेश का निवासी है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Related Articles

Back to top button