राशिफल - अध्यात्म

16 May 2020 – इन छह राशियों के भाग्य में है आज कुछ खास, जानिए आज का राशिफल

मेष: व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। नौकरी पेशा वाले लोगों को कोई शुभ समाचार मिलाने से प्रसन्नता होगी। काम आसानी से पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े हुए मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपका पराक्रम बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के दरवाजे खोल रहा है।

वृषभ: बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ होने के योग बन रहे है। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का विचार करेंगे। जल्दबाजी में फैसले करने से बहुत नुकसान हो सकता है। धन प्राप्ति की राह में अचानक कोई बाधा आ सकती है। कुछ लोगों का ध्यान इस वक्त अध्यात्म की तरफ भी रहेगा।

मिथुन: अपना व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं तो यह उचित समय है। अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बदलाव का है। इस कठिन दौर में आ रही परेशानियों से मुकाबले के लिए यह बहुत जरूरी भी है। धन प्राप्ति में भाग्य का साथ मिलेगा पर खर्चों की अधिकता भी रहेगी।

कर्क: मानसिक रूप से भी थोड़ा तनाव हावी हो सकता है। कमजोरी का एहसास होगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कुछ रचनात्मक बदलाव से संबंधित रिसर्च करने की जरूरत है। कार्य करते समय सावधानी बरतें। पुराना निवेश से फायदा होगा। व्यापार में लगाया हुआ धन बढ़ोतरी के साथ वापस मिलेगा।

सिंह: आपकी योजनाएं कामयाब होंगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। अपना काम समय से करें। किसी प्रकार से भी टाल मटोल न करें। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं। नया काम मिलने का योग बना हुआ है। कुछ लोगों को नई नौकरी भी मिल सकती है। जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग से भी गुजरना पड़ सकता है। धन प्राप्ति की दृष्टि से उत्तम समय है। भाग्य भी आपका साथ दे रहा है।

कन्या: काम में अपना फोकस बनाएं रखें। मार्केटिंग से जुड़े लोग फ़ोन पर कोई डील करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिलेगा। अपने काम में प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए बहुत प्रयास करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी कार्य में रोड़ा बनेंगे। धन की प्राप्ति कम, खर्चे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। स्वयं पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

तुला: गुस्से या तनाव में कोई बात ना कहें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। पुण्य कर्म का फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। काम के लिए उत्तम समय है। एक से ज्यादा काम होने की वजह से प्राथमिकता तय करना बहुत जरूरी है। धन की दृष्टि से कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: बिजनेस में नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। करियर में सफलता के नए रास्ते खुलने का है। आत्मविश्वास बहुत बड़ा हुआ रहेगा। जिसके सहारे वह सभी काम तेजी से निपटा लेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। गलत निर्णय की वजह से हानि हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

धनु: करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहें है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए सेहत की वजह से कार्यक्षेत्र भी प्रभावित हो सकता है। धन के लिए मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं फिर भी उधार लेने से जितना ज्यादा बचेंगे उतना अच्छा रहेगा।

मकर: कार्य क्षेत्र में नए व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं। आपकी सोच विकसित होगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास मुश्किलें बढ़ा सकता है। जरूरी काम को दोबारा चेक करना ना भूलें। धन को संचित करने पर पूरा फोकस रहेगा और खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करेंगे।

कुंभ: आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बनायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में किए हुए उनके सभी प्रयास सफल रहेंगे। मैनेजमेंट क्षमता निखर कर सामने आएगी। क्रोध पर काबू रखना बहुत जरूरी है। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

मीन: आज आप आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चों के जरूरतों का भी खास ख्याल रखें। बड़े अनुबंध को इस समय टाल देना बेहतर है। धन के मामले में गंभीरता रखना बहुत जरूरी है। खर्च को जितना ज्यादा नियंत्रित रखेंगे भविष्य उतना सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button