
जयकिशन साहू धमतरी – जिले में सास से विवाद के बाद बहू ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम संतोषी बाई चतुर्वेदी (38 वर्ष) था। मृतिका अपने घर पर अपने पति डेविड चतुर्वेदी, तीन बच्चे और सास के साथ रहती थी।
Read also – छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, जारी हुई चेतावनी, जानें मौसम का हाल
किसी बात को लेकर मृतिका महिला का अपनी सास के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतिका की सास के सिर पर चोट आई थी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इस दौरान घर में महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।
Read Also – छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों की छोटी सूची जल्द हो सकती है जारी, जानें किसके नाम हैं चर्चा में
वहीँ इस मामले में नगरी SDOP नीतीश ठाकुर ने बताया कि, महिला की जलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और और आग को बुझाने की कोशिश की पर महिला की मौत चुकी थी।



