25 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

25 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल भाद्र कृष्ण पक्ष – तृतीया तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र होने के साथ ही धृति योग रहेगा। आज पूरे दिन पंचक की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर मीन राशि पर होगा।। जानिए आज बुधवार को श्रीराम भक्त श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी।
आज का मेष राशिफल 25 अगस्त 2021
आज का दिन बेहतर रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आज आपकी ज्यादातर इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों का किसी काम में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज से आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। किसी से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
आज का वृषभ राशिफल 25 अगस्त 2021
धन लाभ होगा। धार्मिक आयोजन में अधिक खर्च होगा। तबादला हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र से लंबे समय बाद भेंट होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। बुजुर्गों की सलाह से काम पूरे होंगे।।
आज का मिथुन राशिफल 25 अगस्त 2021
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी वालों की तरक्की हो सकती है। अपनी मेहनत से आपको बेहद मुकाम हासिल होगा। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार के बुजुर्गों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे।
आज का कर्क राशिफल 25 अगस्त 2021
आज का दिन शानदार रहने वाला है। उत्साहित रहने के साथ ही सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगा। लेनदेन करते समय सावधान रहें। नया काम शुरू करना फिलहाल ठीक नहीं है। धैर्य बनाए रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।l
आज का सिंह राशिफल 25 अगस्त 2021
आज किसी काम को लेकर जोखिम उठा सकते हैं। आज का दिन बेहतर साबित होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी। समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी काम में सफल रह सकते हैं। जगह परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
आज का कन्या राशिफल 25 अगस्त 2021
प्रगति के रास्ते खुलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। किसी वित्तीय संस्था में निवेश भी कर सकते हैं। कोई नया कारोबारी प्रस्ताव आपको लाभ देगा। घर में कोई आयोजन हो सकता है, जिसमें मित्र व संबंधी शामिल होंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। युवाओं के कैरियर से जुड़ा कार्य सफल होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं।
आज का तुला राशिफल 25 अगस्त 2021
सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपनी वाणी पर भी काबू रखना होगा। अति भावुकता से से खुद का बचाव करें। नौकरी में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। कारोबार को लेकर नया प्रस्ताव इस स्वीकार न करें।
आज का वृश्चिक राशिफल 25 अगस्त 2021
सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। काफी दिनों से रूके हुए काम फिर से शुरू होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए पदोन्नति से जुड़ी खबर मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज का दिन नया अवसर लाएगा। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा।
आज का धनु राशिफल 25 अगस्त 2021
किसी रिश्तेदार के साथ चल रहा मतभेद किसी की मध्यस्थता से दूर होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। पैतृक मामले लंबित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। बुजुर्गों की देखभाल अधिक करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा। दफ्तर के अधिकारियों व मित्रों का सहयोग मिलेगा।
आज का कुंभ राशिफल 25 अगस्त 2021
खुशखबरी मिलेगी। रूका हुआ काम बनेगा। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति ठीक रहेगी।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अध्यात्म में भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। रिश्तेदारों से भी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।
आज का मीन राशिफल 25 अगस्त 2021
आज काफी सतर्क रहने की जरूरत है। कोई जरूरी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आपको धैर्य रखना होगा। दफ्तर में अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता आज प्रभावित हो सकती है। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।




