राशिफल - अध्यात्म

10 October 2021 Rashifal – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएं, जानिए आज का राशिफल

10 October 2021 – जानें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल? आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल –

आज का मेष राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (ARIES DAILY HOROSCOPE)

अनुभवी लोगों से संपर्क  बनाकर रखे । सकारात्मक बातचीत से  विचारों को गति मिलेगी ।किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। आपको गलत विचारों से दूर रखने का संकेत देगा।  विचारों में  नकारात्मकता न आने दें। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। किसी परेशानी के कारण आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन है, लेकिन इसके लिए आप जानकार से सहायता लें। समय रहते इस समस्या पर ध्यान दें। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

आज का वृषभ राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (TAURUS DAILY HOROSCOPE)

आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मां की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे, लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें। अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये।

आज का मिथुन राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (GEMINI DAILY HOROSCOPE)

आज का दिन अच्छा हैं परीक्षा में सफलता मिल सकती है। घर के किसी सदस्य के सेहत में खराबी देखने को मिल सकती है।  सामाजिक कार्यो की तरफ रूचि बढेगी। प्रभु की आराधना करने से मानसिक व आत्मिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। खानपान में सावधानी रखें। अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। जीवनसाथी से मदद मिलेगी।

आज का कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (CANCER DAILY HOROSCOPE)

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है, आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा।  आप अपने परिवार के लोगों के लिए बेहतर सामान खरीदना चाहते हैं । बस इतना ध्यान रखें कि ज्यादा खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। आप में अति आत्मविश्वास पैदा होगा क्योंकि आपके सारे कार्य बड़ी खूबसूरती के साथ क्रियान्वयन हो रहे है। कोई निजी बातों को उजागर कर सकता है।

आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (LEO DAILY HOROSCOPE)

आज आप स्वस्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है।  बुजुर्गो का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन अपनी सेहत के बारे में लापरवाह हैं। इससे बहत जल्दी आपका संतुलन बिगड़ जाएगा और आप मानवता की सेवा करने का अपना लक्ष्य भी पूरा नही कर पायेंगे।

आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (VIRGO DAILY HOROSCOPE)

रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। दफ्तर में किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है। आज आपका रिश्तेदारों एवं मित्रों पर धन खर्च होगाा। आज किसी की बातों मे आकर कोई भी काम प्रारंभ न करें। यह करने परेशानी हो सकती है। आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा, आपका मार्गदर्शन करेगा।  आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं। दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा ।

आज का तुला राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (LIBRA DAILY HOROSCOPE)

प्रतियोगी परीक्षा में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। इस समय में आपको कार्याक्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। अपने पिता के साथ अच्छे संबंध बना कर रखे। मेहनत से काम करें और जमकर आनंद उठायें। दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा। आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है।

आज का वृश्चिक राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (SCORPIO DAILY HOROSCOPE)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको सफलता मिलेगी। आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है । ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी कामयाबी हाथ लगेगी। आपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे।

आज का धनु राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (SAGITTARIUS DAILY HOROSCOPE)

परिवार के सदस्यों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते है। आज आप अपनी मेंहनत से अपनी हर दिक्कत को आसान कर लेगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखे। आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा।

आज का मकर राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (CAPRICORN DAILY HOROSCOPE)

आपको किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि उठानी पडें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में किसी दूसरे के सवालों से बाधा पहुंचेगी। निजी जीवन के बारे में किसी को जानकारी न दें। आपका किसी मित्र से विवाद हो सकता है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी।

आज का कुंभ राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (AQUARIUS DAILY HOROSCOPE)

परिस्थियां आपके अनुकूल न होने कारण आप परेशानियों का सामना कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत खराब हो सकती है। नकारात्मक विचार न आने दे। प्रभु आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगाी। योग-व्यायाम अपना सकते हैं।  आपका संकल्प दृढ है तथा आप आत्मविश्वास से भरे हैं। आप कम ही समय में अच्छे परिणाम प्राप्त कर पायेंगे।

आज का मीन राशिफल 10 अक्टूबर 2021 (PISCES DAILY HOROSCOPE)

आपका विवाद हो सकता है।काफी दिनों के बाद किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रिश्ता तय हो सकता है।  आपके पार्टनर का व्यवहार उलझन भरा रहा है। आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से काफी अच्छा है। हालांकि कुछ अधिक सोचने के कारण आपको तनाव हो सकता है । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

Related Articles

Back to top button