
जयपुर । राजस्थान के अलवर में बीती रात अज्ञात लोग मूकबधिर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर लहूलुहान स्थिति में पुलिया के ऊपर फेंक फरार हो गए। नाबालिग लड़की को रात में ही गम्भीर हालात में जयपुर रेफर कर दिया गया है। इस केस में दरिंदगी दिल्ली के निर्भया कांड जैसी ही है क्योंकि लड़की को वैसे ही जख्मी किया गया है।




