inh24छत्तीसगढ़

लॉक डाउन की वजह से नही हो सकी शादी तो युवक ने कर ली आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम, दूल्हन सदमे में

भिलाई से एक दर्दनाक खबर निकल कर आई है, जहां कुरूद विश्व बैंक कॉलोनी में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को जब पता चला तो आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा और युवक को बी एम शाह अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक की शादी तय हो गई थी और लॉक डाउन हो जाने की वजह से शादी की तिथि बढ़ाकर दिसंबर महीने में कर दिया गया था। इससे आहत युवक ने आत्मघाती कदम उठा कर आत्महत्या कर ली। मामले में जामुल थाना प्रभारी ने कहा कि यह घटना बुधवार सुबह की है जब युवक सुबह सोकर उठा और फर्स्ट फ्लोर में गया। उसके बाद जब वह बहुत देर तक नहीं आया तब रायपुर से आए एक परिजन के द्वारा उसे बुलाने के लिए गया तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।

सूचना के अनुसार मृतक युवक एसीसी कंपनी के दत्ता एंटरप्राइजेस ठेका कंपनी में नौकरी करता था एवं बड़ा भाई भी बेंगलुरु के इसी कंपनी में काम करता है। बता दें कि 13 मई को उसकी शादी होने वाली थी। देश में जारी लाख डाउन की वजह से शादी बढ़ाकर दिसंबर में कर दिया गया था इससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Back to top button